बड़ा मुख़्लिस हूँ पाबंद-ए-वफ़ा हूँ

बड़ा मुख़्लिस हूँ पाबंद-ए-वफ़ा हूँ

किसी की सादगी पर रो पड़ा हूँ

मिरी क़ीमत ज़मीन-ओ-आसमाँ है

बहुत अनमोल हूँ फिर भी बिका हूँ

छलकता जाम हूँ फिर भी हूँ प्यासा

मैं अपने आप में इक कर्बला हूँ

न जाने गुफ़्तुगू क्या गुल खिलाए

तुम्हारी ख़ामुशी से जल गया हूँ

किताब-ए-दिल को दीमक लग गई है

तुम्हारा नाम क्या है ढूँढता हूँ

हज़ारों दाग़ हैं मेरे बदन पर

न जाने किस के दिल का रास्ता हूँ

'कमाल' इस क़त्ल-गाह-ए-रौशनी में

हज़ारों बार मैं बुझ कर जला हूँ

(3846) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554