जो कहते हैं किधर दीवानगी है
जो कहते हैं किधर दीवानगी है
उन्हीं की हम-सफ़र दीवानगी है
तवक्कुल बे-नियाज़ी साथ हों तो
ग़म-ए-दीवार-ओ-दर दीवानगी है
सिसकते ख़्वाब आँखों में बसा कर
सितारों पर नज़र दीवानगी है
कमाल-ए-आदमी आगाही-ए-कल
मआल-ए-दीदा-वर दीवानगी है
दुआएँ बाइ'स-ए-तस्कीं हैं लेकिन
तमन्ना-ए-असर दीवानगी है
हवाएँ तीर की मानिंद हों जब
यक़ीन-ए-बाल-ओ-पर दीवानगी है
ये शहर-ए-ताजिरान-ए-दाद-ए-दिल है
तलाश-ए-चारागर दीवानगी है
(1000) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554