हाथ में माहताब हो जैसे

हाथ में माहताब हो जैसे

खुली आँखों में ख़्वाब हो जैसे

मेरे हम-साए में जो रहता है

मुझ सा ख़ाना-ख़राब हो जैसे

चाँद निकला तो इस क़रीने से

इक हसीं बे-हिजाब हो जैसे

हम-सफ़र ढूँडने को निकला हूँ

मौसम-ए-इंतिख़ाब हो जैसे

यूँ गुनाहों की याद आती है

आज यौम-ए-हिसाब हो जैसे

आँख मुद्दत से तर नहीं 'आबिद'

ख़ुश्क अपना चनाब हो जैसे

(766) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554