दिए की लौ से न जल जाए तीरगी शब की

दिए की लौ से न जल जाए तीरगी शब की

कि दिन की क़द्र का बाइस है हर घड़ी शब की

जो दिल-ख़राश हैं कुछ लम्हे दिन के लम्हों में

तो दिल-फ़रोज़ भी हैं साअतें कई शब की

कहाँ के ख़्वाब मिरे और कहाँ की ताबीरें

मुझे तो सोने न दे अब सहर-गरी शब की

जो वो नहीं है तो कुछ भी नहीं है फिर 'हामिद'

अबस हैं चाँद के बिन रौनक़ें सभी शब की

(828) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554