शाम से मिलने गया तो रात ने ठहरा लिया

शाम से मिलने गया तो रात ने ठहरा लिया

जाने कैसे चाँद ने सूरज को भी बहका लिया

हम ने चुप क्या साध ली हर शख़्स की हर बात पर

फिर हुआ जितना भी जिस से उस ने बस तड़पा लिया

माना इक उलझे हुए रेशम सा हम में रब्त था

जब सुलझ पाया न था तो और क्यूँ उलझा लिया

कुछ ने ली है हुक्मरानी और विलायत कुछ ने ली

हम ने 'हामिद' तुम को पाने वाला बस कासा लिया

(678) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Sham Se Milne Gaya To Raat Ne Thahra Liya In Hindi By Famous Poet Abrar Hamid. Sham Se Milne Gaya To Raat Ne Thahra Liya is written by Abrar Hamid. Complete Poem Sham Se Milne Gaya To Raat Ne Thahra Liya in Hindi by Abrar Hamid. Download free Sham Se Milne Gaya To Raat Ne Thahra Liya Poem for Youth in PDF. Sham Se Milne Gaya To Raat Ne Thahra Liya is a Poem on Inspiration for young students. Share Sham Se Milne Gaya To Raat Ne Thahra Liya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.