जब ये दावे थे कि हर दुख का मुदावा हो गए

जब ये दावे थे कि हर दुख का मुदावा हो गए

किस लिए तुम बाइस-ए-ख़ून-ए-तमन्ना हो गए

शौक़ का अंजाम निकला हसरत-ए-आग़ाज़-ए-शौक़

राज़ बन जाने से पहले राज़ इफ़शा हो गए

इक निगाह-ए-आश्ना का आसरा जाता रहा

आज हम तन्हाइयों में और तन्हा हो गए

तेरा मिलना और बिछड़ना क्या कहें किस से कहें

एक जान-ए-ना-तवाँ पर ज़ुल्म क्या क्या हो गए

(846) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554