खो के देखा था पा के देख लिया
खो के देखा था पा के देख लिया
हर तरह दिल दिखा के देख लिया
फिर खुले इब्तिदा-ए-इश्क़ के बाब
उस ने फिर मुस्कुरा के देख लिया
याद कुछ भी रहा न उस के सिवा
हम ने उस को भुला के देख लिया
ज़िंदगी ने ख़ुशी के धोके में
रब्त ग़म से बढ़ा के देख लिया
ऐसे बिछड़े कि फिर मिले न कभी
ख़ूब दामन छुड़ा के देख लिया
ख़्वाब मुबहम ख़याल बे-म'अनी
रंज-ए-दूरी उठा के देख लिया
कितने बीते दिनों का ग़म था 'सहर'
आज जिस ने रुला के देख लिया
(921) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अबु मोहम्मद सहर