बेगानगी-ए-तर्ज़-ए-सितम भी बहाना-साज़
बेगानगी-ए-तर्ज़-ए-सितम भी बहाना-साज़
बे-चारगी-ए-कर्ब-ओ-अलम भी बहाना-साज़
कुछ बुत बना लिए हैं चट्टानें तराश कर
दिल भी बहाना-साज़ है ग़म भी बहाना-साज़
उज़्र-ए-वफ़ा के साथ जलाते रहे चराग़
खुलता है अब कि दीदा-ए-नम भी बहाना-साज़
पाबंदी-ए-रुसूम-ए-वफ़ा भी बहाना-खू़
तर्क-ए-वफ़ा-ओ-शेवा-ए-रम भी बहानासाज़
हर लम्हा-ए-हयात का तन्हा रहा वजूद
दिलदारी-ए-निगाह-ए-करम भी बहाना-साज़
कुछ दूर साथ साथ थे इतना तो याद है
सहरा-ए-ग़म में नक़्श-ए-क़दम भी बहानासाज़
सब से बड़ा फ़रेब है ख़ुद ज़िंदगी 'अदा'
इस हीला-जू के साथ हैं हम भी बहाना-साज़
(1094) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अदा जाफ़री