मिज़ाज-ओ-मर्तबा-ए-चश्म-ए-नम को पहचाने
मिज़ाज-ओ-मर्तबा-ए-चश्म-ए-नम को पहचाने
जो तुझ को देख के आए वो हम को पहचाने
मिला है दर्द हमें दर्द-आश्ना की तरह
भला हुआ कि ख़ुलूस-ए-करम को पहचाने
हज़ार कोस निगाहों से दिल की मंज़िल तक
कोई फ़रेब से देखे तो हम को पहचाने
ये ख़ुद-फ़रेब उजाले ये हाथ हाथ दिए
दिए बुझाओ कि इंसान ग़म को पहचाने
बहुत दिनों तो हवाओं का हम ने रुख़ देखा
बड़े दिनों में मता-ए-क़लम को पहचाने
(896) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अदा जाफ़री