इक ख़लिश को हासिल-ए-उम्र-ए-रवाँ रहने दिया

इक ख़लिश को हासिल-ए-उम्र-ए-रवाँ रहने दिया

जान कर हम ने उन्हें ना-मेहरबाँ रहने दिया

कितनी दीवारों के साए हाथ फैलाते रहे

इश्क़ ने लेकिन हमें बे-ख़ानुमाँ रहने दिया

आरज़ू-ए-इश्क़ भी बख़्शी दिलों को इश्क़ ने

फ़ासला मेरे और उन के दरमियाँ रहने दिया

अपने अपने हौसलों अपनी तलब की बात है

चुन लिया हम ने उन्हें सारा जहाँ रहने दिया

ये भी क्या जीने में जीना है बग़ैर उन के 'अदीब'

शम्अ गुल कर दी गई बाक़ी धुआँ रहने दिया

(1032) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554