वुसअत-ए-दामन-ए-सहरा देखूँ

वुसअत-ए-दामन-ए-सहरा देखूँ

अपनी आवाज़ को फैला देखूँ

हाथ में चाँद को पिघला देखूँ

ख़्वाब देखूँ कि ख़राबा देखूँ

सत्ह पर अक्स को बहता देखूँ

दरिया दरिया तिरा साया देखूँ

ख़ुद को देखूँ तिरा चेहरा देखूँ

आईना तोड़ दूँ फिर क्या देखूँ

अपने साए को बरहना पाऊँ

साथ रुस्वाई को हँसता देखूँ

रेतीली धूप में आते जाते

महमिल-ए-वक़्त को ठहरा देखूँ

सुब्ह के फूल को हँसता पा कर

रात की आँख में काँटा देखूँ

शहर में लोग जिसे ढूँडते हैं

अपने घर में उसे बैठा देखूँ

ऐसा दिन आए न हरगिज़ 'आदिल'

जैसे जी में उसे मरता देखूँ

(804) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554