जिगर को ख़ून किए दिल को बे-क़रार अभी
जिगर को ख़ून किए दिल को बे-क़रार अभी
भटक रहे हैं तिरे इश्क़ में हज़ार अभी
इसी लिए तो ये दुनिया धुली धुली सी लगे
तिरे फ़िराक़ में रोए हैं ज़ार-ज़ार अभी
अदा-ए-ख़ार से गुलशन की बढ़ गई ज़ीनत
अगरचे फूलों के दामन हैं तार तार अभी
सियाह-बख़्त फ़ज़ाओं में दिल हुआ बद-ज़न
तिरी ज़बान के तेवर हैं आब-दार अभी
अभी न निकलेगा हासिल हमारी बातों का
तुम्हारे सर पे है साया कोई सवार अभी
ये देखते हैं कि कल रंग-ए-सुब्ह क्या होगा
कि आफ़्ताब का 'आलम' है इंतिज़ार अभी
(901) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अफ़रोज़ आलम