तलाश

यूँ लगता है

पिछले कुछ सालों से

शब की सियाही गहरी हो गई है

शायद एक लम्हे को दूसरा लम्हा भी नहीं सूझता

ज़ी-फ़हम दानिश-वर

अपने एहसास पे लगे ज़ख़्मों को

माह-ओ-अंजुम बनाए

किसी जदीद सूरज के तुलूअ' होने के मंज़र

मा'सूम जियाले

अपने ज़ख़्मों को सँभाले

नए वार से बचने की तलाश में

कोई किसी के दोस्ती-भरे सफ़ेद घर में बे-फ़िक्र

कोई किसी के दुआओं का मुंतज़िर

(832) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554