तिश्नगी बाक़ी रहे दीवानगी बाक़ी रहे
तिश्नगी बाक़ी रहे दीवानगी बाक़ी रहे
रंज-ओ-ग़म है इस लिए ता-कि ख़ुशी बाक़ी रहे
ज़ख़्म अगर भर जाएगा तो भूल जाऊँगा उसे
ये दुआ दो ज़ख़्म-ए-दिल की ताज़गी बाक़ी रहे
क़ुर्बतें भी दूरियों का बन गईं अक्सर सबब
इस लिए बेहतर है उन की बे-रुख़ी बाक़ी रहे
ठहर जाना मौत है और चलते रहना ज़िंदगी
ज़िंदगी बाक़ी रहे आवारगी बाक़ी रहे
रौशनी होगी तो कितने चेहरे होंगे बे-नक़ाब
कह दो ये 'अफ़रोज़' से कि तीरगी बाक़ी रहे
(863) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554