न हो या रब ऐसी तबीअत किसी की

न हो या रब ऐसी तबीअत किसी की

कि हँस हँस के देखे मुसीबत किसी की

जफ़ा उन से मुझ से वफ़ा कैसे छूटे

ये सच है नहीं छुटती आदत किसी की

अछूता जो ग़म हो तो इस में भी ख़ुश हूँ

नहीं मुझ को मंज़ूर शिरकत किसी की

हसीनों की दोनों अदाएँ हैं दिलबर

किसी की हया तो शरारत किसी की

मुझे गुम-शुदा दिल का ग़म है तो ये है

कि इस में भरी थी मोहब्बत किसी की

बहुत रोए हम याद में अपने दिल की

जहाँ देखी नन्ही सी तुर्बत किसी की

(662) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Na Ho Ya Rab Aisi Tabiat Kisi Ki In Hindi By Famous Poet Afsar Allahabadi. Na Ho Ya Rab Aisi Tabiat Kisi Ki is written by Afsar Allahabadi. Complete Poem Na Ho Ya Rab Aisi Tabiat Kisi Ki in Hindi by Afsar Allahabadi. Download free Na Ho Ya Rab Aisi Tabiat Kisi Ki Poem for Youth in PDF. Na Ho Ya Rab Aisi Tabiat Kisi Ki is a Poem on Inspiration for young students. Share Na Ho Ya Rab Aisi Tabiat Kisi Ki with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.