परेशानी है जी घबरा रहा है
परेशानी है जी घबरा रहा है
कोई धीमे सुरों में गा रहा है
कहूँ क्या हाल-ए-नाकाम-ए-मोहब्बत
तमन्नाओं से जी बहला रहा है
कोई शब की ख़मोशी में है गिर्यां
तसव्वुर में कोई समझा रहा है
तसव्वुर की ये मक़्सद-आफ़रीनी
मैं समझा कोई सच-मुच आ रहा है
जो रस्ता ख़ुल्द में निकला है जा कर
वो दोज़ख़ से निकल कर जा रहा है
(818) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अफ़सर मेरठी