खुली आँखों में दर आने से पहले

खुली आँखों में दर आने से पहले

नज़र आओ नज़र आने से पहले

नहीं था मुझ को ज़ोम-ए-पारसाई

कोई इल्ज़ाम सर आने से पहले

हमें दर-पेश थी नक़्ल-ए-मकानी

तिरा हुक्म-ए-सफ़र आने से पहले

गले मिलती है मुझ से बे-घरी भी

गली में रोज़ घर आने से पहले

हुआ करते हैं रस्ते भी रुकावट

गुज़र जा रहगुज़र आने से पहले

नज़र-अंदाज़ कर देती थी आँखें

मुझे तुझ सा नज़र आने से पहले

बहुत आसान था कार-ए-हुनर भी

मिरे हाथों हुनर आने से पहले

कभी तो बार-वर हो जाए 'अहमद'

दुआ बाब-ए-असर आने से पहले

(853) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554