कमी रखता हूँ अपने काम की तकमील में

कमी रखता हूँ अपने काम की तकमील में

मबादा आप खो जाऊँ कहीं तमसील में

बहुत शिद्दत रही पहले कनार-ए-चश्म तक

उमड आया है अब वो सैल रूद-ए-नील में

मकान-ए-जाँ लरज़ता है हवा-ए-हिज्र से

चराग़-ए-याद को रक्खेंगे किस क़िंदील में

ये घड़ियाँ आह पे मुझ से गुरेज़ाँ हैं अगर

तो फिर मैं क्यूँ रहूँगा वक़्त की तहवील में

अज़ाब-ए-बर्क़-ओ-बाराँ था अँधेरी रात थी

रवाँ थीं कश्तियाँ किस शान से इस झील में

(924) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554