हम ने कुछ पँख जो दालान में रख छोड़े हैं

हम ने कुछ पँख जो दालान में रख छोड़े हैं

पंछी आ जाएँगे इस ध्यान में रख छोड़े हैं

सर-बुलंदी हो कि ऐ रहगुज़र-ए-दिल हम ने

सारे झगड़े ही तिरी शान में रख छोड़े हैं

ऐसा आशोब-ए-तवाज़ुन था कि पत्थर सारे

खेंच कर पल्ला-ए-मीज़ान में रख छोड़े हैं

सोचता हूँ कि वो ईमान ही ले आए कभी

रख़्ने कुछ ऐसे भी ईमान में रख छोड़े हैं

रख लिए रौज़न-ए-ज़िंदाँ पे परिंदे सारे

जो न वाँ रखने थे दीवान में रख छोड़े हैं

ऐसे कुछ दिन भी थे जो हम से गुज़ारे न गए

वापसी के किसी सामान में रख छोड़े हैं

आज का दिन है किसी बाद-ए-हिना चलने का दिन

आज के लम्हे इसी शान में रख छोड़े हैं

(813) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554