उन्स अपने में कहीं पाया न बेगाने में था
उन्स अपने में कहीं पाया न बेगाने में था
क्या नशा है सारा आलम एक पैमाने में था
आह इतनी काविशें ये शोर-ओ-शर ये इज़्तिराब
एक चुटकी ख़ाक की दो पर ये परवाने में था
आप ही उस ने अनल-हक़ कह दिया इल्ज़ाम क्या
होश किस ने ले लिया था होश दीवाने में था
अल्लाह अल्लाह ख़ाक में मिलते ही ये पा-ए-समर
लो ख़ुदा की शान फल भी फूल भी दाने में था
शैख़ को जो पारसा कहता है उस को क्या कहूँ
मैं ने अपनी आँख से देखा वो मय-ख़ाने में था
'शाइर'-ए-नाज़ुक-तबीअत हूँ मिरा दिल कट गया
साक़िया लेना कि शायद बाल पैमाने में था
(1029) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आग़ा शाएर क़ज़लबाश