अना मुँह आँसुओं से धो रही है
अना मुँह आँसुओं से धो रही है
ज़रूरत सर-ब-सज्दा हो रही है
मिरी दुश्मन मिरी बे-बाक-गोई
मिरी राहों में काँटे बो रही है
रिया-कारी लिए जाती है सब्क़त
हक़ीक़त सर झुकाए रो रही है
मुसलसल इक अज़िय्यत ज़िंदगानी
ग़मों के बोझ सर पर ढो रही है
ज़माना मस्लहत-परवर हुआ है
ज़रूरत आदमीय्यत खो रही है
किसी की शख़्सियत मजरूह कर दी
ज़माने भर में शोहरत हो रही है
(873) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अहमद अशफ़ाक़