दिल कोई फूल नहीं और सितारा भी नहीं

दिल कोई फूल नहीं और सितारा भी नहीं

कार-ए-दुनिया का नहीं और तुम्हारा भी नहीं

हम किसी सम्त चलें राह लगें खो जाएँ

राह-ए-गुम-गश्ता हैं सो ऐसा इशारा भी नहीं

हम को तो वस्ल के क़ाबिल नहीं जाना तुम ने

हम चले जाएँ कहीं तुम को गवारा भी नहीं

ना-रसाई ने अजब तौर सिखाए हैं 'अता'

यानी भूले भी नहीं तुम को पुकारा भी नहीं

(743) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554