अब सोचिए तो दाम-ए-तमन्ना में आ गए

अब सोचिए तो दाम-ए-तमन्ना में आ गए

दीवार ओ दर को छोड़ के सहरा में आ गए

तस्वीर थे जो अव्वलीं सरशारियों में लोग

वो ज़ख़्म बन के चश्म-ए-तमन्ना में आ गए

उन से भी पूछिए कभी अपनी ज़मीं का कर्ब

जो साहिलों को छोड़ के दरिया में आ गए

वहशत ने यूँ तो ख़ूब दिया हर क़दम पे साथ

लेकिन तिरे फ़रेब-ए-दिल-आरा में आ गए

इस अंजुमन में अंजुम ओ ज़ोहरा भी थे मगर

हम शब-गुज़ीदा सेहर-ए-सुरय्या में आ गए

(862) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554