क्या पूछते हो शहर में घर और हमारा
क्या पूछते हो शहर में घर और हमारा
रहने का है अंदाज़ इधर और हमारा
वो तेग़ न जाने किधर उठती है अभी तो
झगड़ा है दिल-ए-सीना-सिपर और हमारा
जब होश में आए तो उसे देख भी लेंगे
फ़िलहाल है अंदाज़-ए-नज़र और हमारा
ये मोहर ओ निशाँ तब्ल-ओ-अलम ख़ूब है लेकिन
बढ़ जाएगा कुछ बार-ए-सफ़र और हमारा
दिल ऐसा मकाँ छोड़ के ये हाल हुआ है
यानी निगह-ए-ख़ाना-बदर और हमारा
(1071) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554