हम से पहले तो कहीं प्यार न था शहर-ब-शहर

हम से पहले तो कहीं प्यार न था शहर-ब-शहर

अपने हमराह ये सैलाब गया शहर-ब-शहर

ऐसे बदनाम हुईं अपनी महकती ग़ज़लें

जैसे आवारगी-ए-मौज-ए-सबा शहर-ब-शहर

लोग क्या क्या न गए तोड़ के पैमान-ए-वफ़ा

दिल की धड़कन ने मगर साथ दिया शहर-ब-शहर

हम कि 'मासूम' हैं देहात के रहने वाले

ढूँडते फिरते हैं क्या जानिए क्या शहर-ब-शहर

(945) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554