इल्म भी आज़ार लगता है मुझे

इल्म भी आज़ार लगता है मुझे

आदमी अख़बार लगता है मुझे

चीख़ती सड़कें धुआँ पेट्रोल बू

शहर तो बीमार लगता है मुझे

इस क़दर महफ़ूज़ रहता है कि वो

राम का अवतार लगता है मुझे

रोज़ नज़्में कहना छपवाना कहीं

एक कारोबार लगता है मुझे

शाएरी अच्छी बुरी मालूम है

बाक़ी सब बेकार लगता है मुझे

(786) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554