हर गली कूचे में लश्कर देखो
हर गली कूचे में लश्कर देखो
दोस्तो शहर का मंज़र देखो
हम न कहते थे कि घर जाओगे
किस जगह पहुँचे हो आख़िर देखो
कितनी ख़ुश-हाल है सारी दुनिया
कितना वीरान है ये घर देखो
बंद कमरों में मुक़फ़्फ़ल लोगो!
खिड़कियाँ खोल के बाहर देखो
किस तरह ज़िंदा हैं ख़ुश हैं कितने
जाने वालो! कभी आ कर देखो
(868) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554