धुँद है या धुआँ समझता हूँ

धुँद है या धुआँ समझता हूँ

वुसअत-ए-आसमाँ समझता हूँ

इश्क़ की लज़्ज़तों से हूँ वाक़िफ़

दर्द-ओ-आह-ओ-फुग़ाँ समझता हूँ

ग़र्क़ होते जहाज़ देखे हैं

सैल-ए-वक़्त-ए-रवाँ समझता हूँ

गुफ़्तुगू करता हूँ दरख़्तों से

पंछियों की ज़बाँ समझता हूँ

वो कमाल-ए-शुऊ'र-ए-पाया है

अन-कही दास्ताँ समझता हूँ

(741) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554