आवारा भटकता रहा पैग़ाम किसी का
आवारा भटकता रहा पैग़ाम किसी का
मक्तूब किसी और का था नाम किसी का
है एक ही लम्हा जो कहीं वस्ल कहीं हिज्र
तकलीफ़ किसी के लिए आराम किसी का
कुछ लोगों को रुख़्सत भी किया करती है ज़ालिम
रस्ता भी तका करती है ये शाम किसी का
इक क़हर हुआ करती है ये महफ़िल-ए-मय है भी
जब होंट किसी और का हो जाम किसी का
मुद्दत हुई डूबे हुए ख़्वाबों का सफ़ीना
मौजों पे चमकता है मगर नाम किसी का
(857) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ऐन ताबिश