प्यास बढ़ती हुई ता-हद्द-ए-नज़र पानी था

प्यास बढ़ती हुई ता-हद्द-ए-नज़र पानी था

रू-ब-रू कैसा अजब मंज़र-ए-हैरानी था

रास्ता बंद था और शौक़-ए-सफ़र था बाक़ी

एक अफ़्साना जुनूँ का था जो तूलानी था

एक ख़ुश्बू थी जो मल्बूस पे ताबिंदा थी

एक मौसम था मिरे सर पे जो तूफ़ानी था

दम-ब-ख़ुद एक तमाशा-ए-फ़ना था हर-सू

शोर करता हुआ इक शौक़-ए-जहाँबानी था

ख़ुद-पसंदी का अजब वहम था सब पर तारी

जैसे कोई भी किसी का न यहाँ सानी था

(864) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554