यहाँ के रंग बड़े दिल-पज़ीर हुए हैं

यहाँ के रंग बड़े दिल-पज़ीर हुए हैं

दयार-ए-इश्क़ के हाकिम फ़क़ीर होते हैं

हर एक दिल में तो ये बर्छियाँ उतरती नहीं

कोई कोई तो नज़र के असीर होते हैं

हुजूम-ए-बुल-हवसी के घने अंधेरों में

कुछ ऐसे ग़म भी हैं जो दस्त-गीर होते हैं

हर ऐसे-वैसे से क़ुफ़्ल-ए-क़फ़स नहीं खुलता

इस इम्तिहाँ के लिए कुछ हक़ीर होते हैं

तुम्हारे शहर में किस को है जान देने का शौक़

मगर वहाँ भी जो साहब-ज़मीर होते हैं

(834) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554