अदम से परे
वो जगमगाता हुआ शहर मेरी आँखों में
तमाम रात लरज़ता है
आँसुओं की तरह
कभी सिसकता है टूटे हुए मनारों में
कभी टपकता है आवाज़ा-ए-बहार की सूरत
हिसाब क़तरा-ए-अश्क
आईना सुतूनों का
मिरे बुझे हुए चेहरे के सामने आ कर
पुकारता है
चले आओ जान अहद गुज़िश्ता
वो साएबान बहुत इंतिज़ार करता है
उजड़ गई है तकल्लुम की बस्तियाँ
लेकिन
निशानियाँ कई बाक़ी हैं
बुझती हुई बे-ज़बाँ फ़ज़ाओं में
हुरूफ़ ओ सौत ओ सदा के ग़ुबार की सूरत
कुशादा आँगनों का सुरमई अंधेरा लरज़ता है
कुछ परिंदों की
आलम पनाह आँखों में
वो जगमगाता हुआ शहर
एक क़िला-ए-आशुफ़्तगाँ भी है
जिस से
हर एक ख़्वाब अदम
सर पटकता रहता है
(801) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ऐन ताबिश