ज़ुल्मतों में गो ठहरने को ठहर जाते हैं लोग

ज़ुल्मतों में गो ठहरने को ठहर जाते हैं लोग

अहल-ए-मंज़िल की निगाहों से उतर जाते हैं लोग

कल तलक तो हुस्न की मासूमियत मश्कूक थी

अब ख़ुलूस-ए-इश्क़ पर भी चोट कर जाते हैं लोग

राह में अब वो दर-ए-जानाँ हो या दैर-ओ-हरम

सर उठाए बे-नियाज़ाना गुज़र जाते हैं लोग

ज़िंदगी की बे-सबाती का कोई रोना नहीं

हाए वो हालात जब बे-मौत मर जाते हैं लोग

शैख़-साहिब हम सियह-बख़्तों का पीछा छोड़िए

शाम होती है तो अपने अपने घर जाते हैं लोग

(687) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554