मैं बुरा ही सही भला न सही
मैं बुरा ही सही भला न सही
पर तिरी कौन सी जफ़ा न सही
दर्द-ए-दिल हम तो उन से कह गुज़रे
गर उन्हों ने नहीं सुना न सही
शब-ए-ग़म में बला से शग़्ल तो है
नाला-ए-दिल मिरा रसा न सही
दिल भी अपना नहीं रहा न रहे
ये भी ऐ चर्ख़-ए-फ़ित्ना-ज़ा न सही
देख तो लेंगे वो अगर आए
ताक़त-ए-अर्ज़-ए-मुद्दआ न सही
कुछ तो आशिक़ से छेड़-छाड़ रही
कज-अदाई सही अदा न सही
क्यूँ बुरा मानते हो शिकवा मिरा
चलो बेजा सही ब-जा न सही
उक़्दा-ए-दिल हमारा या क़िस्मत
न खुला तुझ से ऐ सबा न सही
वाइज़ो बंदा-ए-ख़ुदा तो है 'ऐश'
हम ने माना वो पारसा न सही
(1396) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554