हम को याद न आओ अब
हम को याद न आओ अब
भर जाने दो घाव अब
आग बुझाओ तन-मन की
ऐसा मेंह बरसाओ अब
जाना है उस पार हमें
माँझी और न नाव अब
अपने रोज़ा-दारों को
ईद का चाँद दिखाओ अब
रूठा यार मनाना है
कोई स्वाँग रचाओ अब
रो रो के मर जाएँगे
हम से दूर न जाओ अब
तुझ पर क्या उफ़्ताद पड़ी
'हसरत' नीर बहाओ अब
(1099) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554