मुझ को प्रेम कहानी कर दो

मुझ को प्रेम कहानी कर दो

मीरा सी दीवानी कर दो

मुरली की इक तान सुना कर

राधा को मस्तानी कर दो

आज तो जाने की ज़िद छोड़ो

आज तो शाम सुहानी कर दो

हिज्र का दिन क्यूँ चढ़ने पाए

वस्ल की शब तूलानी कर दो

बाक़ी रात भी जागते गुज़रे

लम्बी राम कहानी कर दो

अमृत रस का मेंह बरसा कर

सारे मंज़र धानी कर दो

प्यासी धरती ये कहती है

खेत हैं सूखे पानी कर दो

ऐसा रंग लगाओ 'हसरत'

दुनिया से बेगानी कर दो

(787) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Mujhko Prem Kahani Kar Do In Hindi By Famous Poet Ajeet Singh Hasrat. Mujhko Prem Kahani Kar Do is written by Ajeet Singh Hasrat. Complete Poem Mujhko Prem Kahani Kar Do in Hindi by Ajeet Singh Hasrat. Download free Mujhko Prem Kahani Kar Do Poem for Youth in PDF. Mujhko Prem Kahani Kar Do is a Poem on Inspiration for young students. Share Mujhko Prem Kahani Kar Do with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.