इतना करम इतनी अता फिर हो न हो

इतना करम इतनी अता फिर हो न हो

तुम से सनम वादा वफ़ा फिर हो न हो

ये ही हैं दिन, बाग़ी अगर बनना है बन

तुझ पर सितम किस को पता फिर हो न हो

शायद ये मंज़र उस के आने तक ही हो

आँखों में दम अटका हुआ फिर हो न हो

मंज़िल तक अपना साथ है, गाते चलें

तू हम-क़दम तू हम-नवा फिर हो न हो

आगे थकन कर दे न कम शौक़-ए-सफ़र

नक़्श-ए-क़दम पर जाँ फ़िदा फिर हो न हो

(969) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554