दुश्वार है इस अंजुमन-आरा को समझना
दुश्वार है इस अंजुमन-आरा को समझना
तन्हा न कभी तुम दिल-ए-तन्हा को समझना
हो जाए तो हो जाए इज़ाफ़ा ग़म-ए-दिल में
क्या अक़्ल से सौदा-ए-तमन्ना को समझना
इक लम्हा-ए-हैरत के सिवा कुछ भी नहीं है
कुछ और न इस तुंदी-ए-दरिया को समझना
कुछ तेज़ हवाओं ने भी दुश्वार किया है
क़दमों के निशानात से सहरा को समझना
(894) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अजमल सिराज