जो कल हैरान थे उन को परेशाँ कर के छोड़ूँगा

जो कल हैरान थे उन को परेशाँ कर के छोड़ूँगा

मैं अब आईना-ए-हस्ती को हैराँ कर के छोड़ूँगा

दिखा दूँगा तमाशा दी अगर फ़ुर्सत ज़माने ने

तमाशाए-ए-फ़रावाँ को फ़रावाँ कर के छोड़ूँगा

किया था इश्क़ ने ताराज जिस सेहन-ए-गुलिस्ताँ को

मैं अब उस पर मोहब्बत को निगहबाँ कर के छोड़ूँगा

अयाँ है जो हर इक ज़र्रे में हर ख़ुर्शीद में 'अजमल'

मैं उस पर्दा-नशीं को अब नुमायाँ कर के छोड़ूँगा

(1009) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554