पेश जो आया सर-ए-साहिल शब बतलाया
पेश जो आया सर-ए-साहिल-ए-शब बतलाया
मौज-ए-ग़म को भी मगर मौज-ए-तरब बतलाया
है बताने की कोई चीज़ भला नाम-ओ-नसब
हम ने पूछा न कभी नाम-ओ-नसब बतलाया
रंग महफ़िल का अजब हो गया जिस दम उस ने
ख़ामुशी को भी मिरी हुस्न-ए-तलब बतलाया
दिल को दुनिया से सरोकार कभी था ही नहीं
आँख ने भी मगर इस रुख़ को अजब बतलाया
ये उदासी का सबब पूछने वाले 'अजमल'
क्या करेंगे जो उदासी का सबब बतलाया
(994) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अजमल सिराज