दश्त-ए-ग़ुर्बत है अलालत भी है तन्हाई भी

दश्त-ए-ग़ुर्बत है अलालत भी है तन्हाई भी

और उन सब पे फ़ुज़ूँ बादिया-पैमाई भी

ख़्वाब-ए-राहत है कहाँ नींद भी आती नहीं अब

बस उचट जाने को आई जो कभी आई भी

याद है मुझ को वो बे-फ़िक्री ओ आग़ाज़-ए-शबाब

सुख़न-आराई भी थी अंजुमन-आराई भी

निगह-ए-शौक़-ओ-तमन्ना की वो दिलकश थी कमंद

जिस से हो जाते थे राम आहु-ए-सहराई भी

हम सनम-ख़ाना जहाँ करते थे अपना क़ाइम

फिर खड़े होते थे वाँ हूर के शैदाई भी

अब न वो उम्र न वो लोग न वो लैल ओ नहार

बुझ गई तब्अ कभी जोश पे गर आई भी

अब तो शुबहे भी मुझे देव नज़र आते हैं

उस ज़माने में परी-ज़ाद थी रुस्वाई भी

काम की बात जो कहनी हो वो कह लो 'अकबर'

दम में छिन जाएगी ये ताक़त-ए-गोयाई भी

(1495) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554