क्या ही रह रह के तबीअ'त मिरी घबराती है
क्या ही रह रह के तबीअ'त मिरी घबराती है
मौत आती है शब-ए-हिज्र न नींद आती है
वो भी चुप बैठे हैं अग़्यार भी चुप मैं भी ख़मोश
ऐसी सोहबत से तबीअ'त मिरी घबराती है
क्यूँ न हो अपनी लगावट की नज़र पर नाज़ाँ
जानते हो कि दिलों को ये लगा लाती है
बज़्म-ए-इशरत कहीं होती है तो रो देता हूँ
कोई गुज़री हुई सोहबत मुझे याद आती है
(1109) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अकबर इलाहाबादी