लुत्फ़ चाहो इक बुत-ए-नौ-ख़ेज़ को राज़ी करो

लुत्फ़ चाहो इक बुत-ए-नौ-ख़ेज़ को राज़ी करो

नौकरी चाहो किसी अंग्रेज़ को राज़ी करो

लीडरी चाहो तो लफ़्ज़-ए-क़ौम है मेहमाँ-नवाज़

गप-नवीसों को और अहल-ए-मेज़ को राज़ी करो

ताअत-ओ-अम्न-ओ-सुकूँ का दिल को लेकिन हो जो शौक़

सब्र पर तब-ए-हवस-अंगेज़ को राज़ी करो

ज़क-ज़क-ओ-बक़-बक़ में दुनिया के न हो 'अकबर' शरीक

चुप ही रहने पर ज़बान-ए-तेज़ को राज़ी करो

(1111) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554