दिल-ए-फ़सुर्दा में कुछ सोज़ ओ साज़ बाक़ी है
दिल-ए-फ़सुर्दा में कुछ सोज़ ओ साज़ बाक़ी है
वो आग बुझ गई लेकिन गुदाज़ बाक़ी है
नियाज़-केश भी मेरी तरह न हो कोई
उमीद मर चुकी ज़ौक-ए-नियाज़ बाक़ी है
वो इब्तिदा-ए-मोहब्बत की लज़्ज़तें वल्लाह
कि अब भी रूह में इक एहतिज़ाज़ बाक़ी है
न साज़-ए-दिल है अब 'अख़्तर' न हुस्न की मिज़राब
मगर वो फ़ितरत-ए-नग़्मा-नवाज़ बाक़ी है
(755) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अख़्तर अंसारी