क्या ख़बर थी इक बला-ए-ना-गहानी आएगी
क्या ख़बर थी इक बला-ए-ना-गहानी आएगी
ना-मुरादी की निशानी ये जवानी आएगी
सब कहेंगे कौन करता है हमारे राज़ फ़ाश
जब मिरे लब पर मोहब्बत की कहानी आएगी
ना-मुरादी से कहो मुँह फेर ले अपना ज़रा
मेरी दुनिया में उरूस-ए-कामरानी आएगी
जब ख़िज़ाँ की नज़्र हो जाएगी दुनिया से शबाब
याद 'अख़्तर' ये सितम-आरा जवानी आएगी
(802) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अख़्तर अंसारी