मैं तिरे लुत्फ़-ओ-करम का जब से रस पीने लगा
मैं तिरे लुत्फ़-ओ-करम का जब से रस पीने लगा
बस तभी से खुल के अपनी ज़िंदगी जीने लगा
ऐ बुलंदी चाहने वाले भटक मत आ उधर
मेरे शानों के सहारे अर्श तक ज़ीने लगा
हो ख़ुशी कोई भी जा कर पड़ गई तेरे गले
ग़म हो कोई भी वो आ कर बस मिरे सीने लगा
हूक कितनी सोज़ कितना टीस कितनी दिल में है
ऐ मता-ए-ज़ख़्म तू अब यूँ न तख़मीने लगा
झुरियाँ चेहरे की 'अख़्तर' ये दिखाएँगे तुझे
उम्र जब ढलने लगे घर में न आईने लगा
(1343) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अख़्तर हाशमी