अभी तो पर भी नहीं तौलता उड़ान को मैं

अभी तो पर भी नहीं तौलता उड़ान को मैं

बिला-जवाज़ खटकता हूँ आसमान को मैं

मुफ़ाहमत न सिखा दुश्मनों से ऐ सालार

तिरी तरफ़ न कहीं मोड़ दूँ कमान को मैं

मिरी तलब की कोई चीज़ शश-जिहत में नहीं

हज़ार छान चुका हूँ तिरी दुकान को मैं

नहीं क़ुबूल मुझे कोई भी नई हिजरत

कटाऊँ क्यूँ किसी बल्वे में ख़ानदान को मैं

तुझे नख़ील-ए-फ़लक से पटख़ न दूँ आख़िर

तिरे समेत गिरा ही न दूँ मचान को मैं

ये काएनात मिरे सामने है मिस्ल-ए-बिसात

कहीं जुनूँ में उलट दूँ न इस जहान को मैं

जिसे पहुँच नहीं सकता फ़लासफ़ा का शुऊर

यक़ीं के साथ मिलाता हूँ उस गुमान को मैं

(1492) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554