हाथों से मेरे छीन कर दिल का मआल ले गई

हाथों से मेरे छीन कर दिल का मआल ले गई

जाने कहाँ कहाँ मुझे गर्दिश-ए-हाल ले गई

काम न कोई आ सका लेकिन ये आँख की नमी

सिलसिला-ए-ग़ुबार से मुझ को निकाल ले गई

मौज-ए-हवस के दोश पर कोह-ए-सियाह तक गया

मुझ को हवा-ए-शौक़ फिर ता-बा-ज़वाल ले गई

उँगलियाँ तोड़े कोई कर ले ज़बान संग की

देखिए सब्क़त-ए-शरफ़ सौत-ए-बिलाल ले गई

तेज़ हवा उड़ा चले जिस तरह बर्ग-ए-ज़र्द को

उस की हँसी भी अपने साथ मेरा सवाल ले गई

सामने बहर-ए-बे-कराँ क़ैदी यक जज़ीरा में

फिर भी मैं उस से जा मिला मौज-ए-ख़याल ले गई

(789) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554