दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए

दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए

ज़िंदगी बे-मज़ा न हो जाए

इन तलव्वुन-मिज़ाजियों का शिकार

कोई मेरे सिवा न हो जाए

लज़्ज़त-ए-इंतिज़ार ही न रहे

कहीं वादा वफ़ा न हो जाए

तेरी रफ़्तार ऐ मआज़-अल्लाह

हश्र कोई बपा न हो जाए

कामयाबी ही कामयाबी हो

तो ये बंदा ख़ुदा न हो जाए

मेरी बेताबियों से घबरा कर

कोई मुझ से ख़फ़ा न हो जाए

कुछ तो अंदाज़ा-ए-जफ़ा कीजिए

दिल सितम-आश्ना न हो जाए

कहीं नाकामी-ए-असर आख़िर

मुद्दआ-ए-दुआ न हो जाए

वो निगाहें न फेर लें 'अख़्तर'

इश्क़ बे-आसरा न हो जाए

(868) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554