तू अगर दिल-नवाज़ हो जाए

तू अगर दिल-नवाज़ हो जाए

सोज़ हम-रंग-ए-साज़ हो जाए

दिल जो आगाह-ए-राज़ हो जाए

हर हक़ीक़त मजाज़ हो जाए

लज़्ज़त-ए-ग़म का ये तक़ाज़ा है

मुद्दत-ए-ग़म दराज़ हो जाए

नग़्मा-ए-इश्क़ छेड़ता हूँ मैं

ज़िंदगी नै-नवाज़ हो जाए

उस की बिगड़ी बने न क्यूँ ऐ इश्क़

जिस का तू कारसाज़ हो जाए

हुस्न मग़रूर है मगर तौबा

इश्क़ अगर बे-नियाज़ हो जाए

दर्द का फिर मज़ा है जब 'अख़्तर'

दर्द ख़ुद चारासाज़ हो जाए

(839) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554